School news:- 16.06.2026 से विद्यालय पुनः संचालित होंगे, सचिव बेसिक शिक्षा का आदेश हुआ जारी

School news:- 16.06.2026 से विद्यालय पुनः संचालित होंगे, सचिव बेसिक शिक्षा का आदेश हुआ जारी

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्राणाधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों / मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के उपरान्त विद्यालय संचालन के सम्बन्ध में सचिव बेसिक शिक्षा का आदेश हुआ जारी 

महोदय,

आप अवगत है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्राणाधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों/मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के उपरान्त दिनांक 16.06.2026 से विद्यालय पुनः संचालित होंगे।

अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि कृपया ग्रीष्मावकाश के उपरान्त विद्यालय संचालन हेतु निम्नलिखित तैयारी प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कर ली जायेः-

1- विद्यालय में समुचित साफ सफाई करायी जाय। सभी कक्षा कक्षों के कोनों, फर्नीचर एवं आलमारी के नीचे विशेष रूप से सफाई और जाँच करा ली जाये।

2- ग्रीष्मावकाश के उपरान्त विद्यालय खुलने पर छात्र छात्राओं को रोली व टीका लगाकर स्वागत किया जाय तथा विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति हेतु उत्सवपूर्ण वातावरण तैयार किया जाय।

3- ग्रीष्मावकाश के उपरान्त विद्यालय खुलने तथा पठन-पाठन एवं बच्चों को नियमित विद्यालय में उपस्थित रहने के सम्बन्ध में अभिभावकों को भी सूचना दी जाय।

4- जर्जर भवन में पठन-पाठन कदापि संचालित न किया जाय तथा उन भवनों पर बड़े अक्षरों में निष्प्रयोज्य भवन अंकित करा दिया जाय।

5- विद्यालय में अवस्थित शौचालय की साफ सफाई, पेयजल आदि की उपलब्धता, बिजली, मिड-डे-मिल हेतु आवश्यक सामग्री आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।

6- विद्यालय में मिड-डे-मील के लिए किचेन की समुचित साफ-सफाई कराते हुए निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन तैयार कराया जाय तथा प्रथम दिन निर्धारित मेन्यू के अतिरिक्त यथासंभव मीठा भोज्य पदार्थ वितरित किया जाय।

7- सभी अध्ययनरत छात्र छात्राओं को पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करायी जाय।

उक्त के सम्बन्ध में आपको निर्देशित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्राणाधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों में बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय के पत्रांक बे०शि०प०/19684-89/2025-26 दिनांक 31.12.2025 द्वारा निर्धारित समय सारिणी के अनुरूप विद्यालय का संचालन एवं पठन-पाठन सुनिश्चित किया जाय।

उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में विद्यालय प्रबन्ध समिति निर्णय लेने के लिये अधिकृत होगी।

कृपया उपरोक्तानुसार अग्रतर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़े।

मुख्यमंत्री जी छुट्टी बढ़ा दीजिए! 1 जुलाई से खोले जाएं परिषदीय विद्यालय, गर्मी और जनगणना बनी वजह

नए सत्र से निपुण तालिका होगी अनिवार्य, शिक्षकों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जनगणना कर्मियों का इंतजार खत्म! ₹25,000 मानदेय भुगतान को लेकर आया नया अपडेट

बड़ी राहत: सरकारी स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां 28 जून तक बढ़ीं, बच्चों और शिक्षकों को मिला अतिरिक्त अवकाश

 

Leave a Comment