चंदौली में भीषण गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला, कक्षा 1 से 8 तक सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे तक होंगी कक्षाएं

चंदौली में भीषण गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला, कक्षा 1 से 8 तक सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे तक होंगी कक्षाएं

चंदौली। जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी, तेज धूप और हीटवेव के प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, चंदौली द्वारा 26 जून 2026 को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

जारी आदेश के अनुसार जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए शिक्षण कार्य प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक संचालित होगा। विद्यालय का संचालन समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा।

आदेश में यह भी निर्धारित किया गया है कि प्रार्थना सभा एवं योगाभ्यास सुबह 7:30 बजे से 7:40 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जबकि मध्याह्न भोजन (MDM) का समय सुबह 10:00 बजे से 10:15 बजे तक रहेगा।

सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी को सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षिक, प्रशासनिक एवं अन्य आवश्यक कार्यों का संपादन करना होगा।

वहीं, मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संबंध में आदेश में कहा गया है कि विद्यालय प्रबंधन समितियां गर्मी एवं हीटवेव की परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यकतानुसार निर्णय लेने के लिए अधिकृत होंगी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित विद्यालयों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य बातें

जनपद: चंदौली

आदेश जारी: 26 जून 2026

प्रभावी: तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक

कक्षा: 1 से 8 विद्यार्थियों का समय: सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे तक

विद्यालय संचालन: सुबह 7:30 बजे से 1:30 बजे तक

स्टाफ उपस्थिति: सुबह 7:30 बजे से 1:30 बजे तक

प्रार्थना/योग: 7:30–7:40 बजे

एमडीएम: 10:00–10:15 बजे

इन जनपदों में भी हुआ समय परिवर्तन देख आदेश

प्राप्त सूचना के अनुसार इन जनपदों में समय बदला: कक्षा 1 से 8 तक सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय, 27 जून से सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

Leave a Comment