गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय, 27 जून से सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय, 27 जून से सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

जौनपुर। लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तापमान को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिले में विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर की ओर से जारी आदेश के अनुसार 27 जून 2026 से कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय नए समय के अनुसार संचालित किए जाएंगे।

नए आदेश के तहत अब सभी विद्यालयों में कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से शुरू होकर 11:30 बजे तक चलेंगी। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी। गर्मी के कारण बच्चों को होने वाली परेशानी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को तेज धूप और अधिक तापमान से राहत मिल सके।

यह बदलाव परिषदीय विद्यालयों के साथ-साथ सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, मदरसा, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों के विद्यालयों पर भी लागू होगा। सभी विद्यालयों को निर्धारित समय के अनुसार ही पढ़ाई संचालित करनी होगी।

वहीं शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति का समय अलग रखा गया है। आदेश के अनुसार शिक्षक और कर्मचारी सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षिक और प्रशासनिक कार्यों को पूरा करेंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि नए समय का सख्ती से पालन कराया जाए। विद्यालयों को बच्चों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए व्यवस्था लागू करने को कहा गया है।

Leave a Comment