जनगणना में विसंगतियों पर निदेशालय सख्त, प्राधिकरण से मांगी रिपोर्ट
नोएडा। शहरी क्षेत्र में 2300 से ज्यादा मकानों की गणना पूरी होने के बाद जनगणना निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारियों संग प्राधिकरण का अमला पांच बिंदुओं पर करीब 1200 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) का रिकॉर्ड खंगालेगा। निदेशालय के ज्वाइंट डायरेक्टर ने भारसाधन (चार्ज) अधिकारी को 17 जून तक निम्न बिंदुओं पर सौ प्रतिशत सत्यापित एचएलबी की रिपोर्ट देने का अल्टीमेटम दिया है।
रविवार को टीम ने वर्क सर्किल-चार के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर मकानों की सूचीकरण एवं गणना को सत्यापित किया। निदेशालय के निर्देश पर आज से ओएसडी और जनरल मैनेजर भी रिपोर्ट की जांच करेंगे।
प्राधिकरण के अधिकारी 1200 संदिग्ध एचएलबी पर तैयार करेंगे रिपोर्ट। निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने वर्क सर्किल-चार में मकानों की गणना सत्यापित की।
जनगणना के प्रथम चरण में एचएलबी पूरी होने के बाद अब पांच बिंदुओं पर सत्यापन किया जाएगा। इसमें मकान सूचीकरण, ब्लॉक में खाली मकानों की संख्या, 30 से ज्यादा मकानों वाले एचएलबी और जनसंख्या संबंधी जानकारी की जांच शामिल है।
जिन एचएलबी में गड़बड़ी मिलेगी, उनकी रिपोर्ट तैयार कर आगे भेजी जाएगी। 17 जून तक सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर ऑनलाइन एचएलबी की फाइनल रिपोर्ट जनगणना निदेशालय में भेजी जाएगी।
यह भी पढ़े।
मुख्यमंत्री जी छुट्टी बढ़ा दीजिए! 1 जुलाई से खोले जाएं परिषदीय विद्यालय, गर्मी और जनगणना बनी वजह
नए सत्र से निपुण तालिका होगी अनिवार्य, शिक्षकों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
जनगणना कर्मियों का इंतजार खत्म! ₹25,000 मानदेय भुगतान को लेकर आया नया अपडेट