बिग ब्रेकिंग न्यूज: उत्तर प्रदेश के इस जिले में 30 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश, बीएसए साहब का आदेश जारी

बिग ब्रेकिंग न्यूज: उत्तर प्रदेश के इस जिले में 30 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश, बीएसए साहब का आदेश जारी

प्रतापगढ़। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) प्रतापगढ़ द्वारा सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को एक आवश्यक आदेश जारी किया गया है। यह आदेश जिला मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ के निर्देशों के अनुपालन में जारी किया गया है। आदेश संख्या 1685-88 / 2026-27 दिनांक 19 मई 2026 को जारी किया गया।

ये भी पढ़ें 👉 भवन गणना के लिए HLB नक्शा अब AI से तैयार करें, सिर्फ एक फोटो और सही Prompt से बन जाएगा Professional Map

ये भी पढ़ें  👉 ग्रीष्मकालीन अवकाश पर सरकारी शिक्षकों को बिना अनुमति शहर न छोड़ने का आदेश

जारी पत्र के अनुसार मई एवं जून 2026 में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें मुख्य रूप से

  • यूपी एग्रीकल्चर पेपर परीक्षा (दिनांक 31.05.2026)
  • प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक लिखित परीक्षा (03 एवं 04 जून 2026)
  • उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस पदों की भर्ती परीक्षा 2025 (08, 09 एवं 10 जून 2026)
  • मद्य निषेध मुख्य आरक्षी परीक्षा 2026 (21 जून 2026)

शामिल हैं।

इन परीक्षाओं के आयोजन के कारण बड़ी संख्या में राजकीय, सहायता प्राप्त एवं अशासकीय विद्यालयों के अध्यापकों, प्रधानाध्यापकों, प्रवक्ताओं तथा शिक्षामित्रों की ड्यूटी परीक्षा कार्य में लगाई जा रही है।

बीएसए प्रतापगढ़ ने निर्देश दिया है कि जिन विद्यालयों के शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए हैं, वे विद्यालय समय से पूर्व बंद न करें तथा पठन-पाठन कार्य नियमित रूप से संचालित किया जाए। विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसकी विशेष जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाध्यापकों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को दी गई है।

आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि किसी विद्यालय में परीक्षा ड्यूटी के कारण शिक्षक अनुपस्थित हों, तब भी वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि शैक्षणिक कार्य बाधित न हो। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने को कहा है।

पत्र में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आदेश की प्रतिलिपि भेजी गई

इस आदेश की प्रतिलिपि निम्न अधिकारियों को प्रेषित की गई है —

  1. जिला मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़
  2. मुख्य विकास अधिकारी, प्रतापगढ़
  3. समस्त शिक्षक संघ/परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, जनपद प्रतापगढ़

ताकि आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जा सके।

Leave a Comment