ग्रीष्मकालीन अवकाश पर सरकारी शिक्षकों को बिना अनुमति शहर न छोड़ने का आदेश
बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग madhymik shiksha vibhag के शिक्षकों को गर्मी की छुट्टियों में भी बिना अनुमति शहर छोड़ने की अनुमति नहीं है। जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह और बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA अनिल कुमार ने आदेश जारी किया है मई व जून में शासन स्तर से विभिन्न भर्तियों की परीक्षाएं Exam प्रस्तावित हैं।
ये भी पढ़ें
‘हमें टीचर कहना बंद कीजिए, हम दिहाड़ी मजदूर हैं’, इस्तीफा देनेवाली शिक्षिका का वीडियो हुआ वायरल, देखिए
ये भी पढ़ें
परिषदीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2026 देखें व करें डाउनलोड
परीक्षाओं Exam के सकुशल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए विभिन्न दायित्वों के निर्वहन में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लिहाजा जिले के सभी प्रधानाचार्य, प्रवक्ता और सहायक अध्यापक को निर्देशित किया गया है कि वह डीआईओएस DIOS की बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। यदि कोई प्रधानाचार्य, प्रवक्ता और सहायक अध्यापक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ते हैं तो उत्पन्न होने वाली सभी प्रतिकूल परिस्थितियों के लिए संबंधित प्रधानाचार्य और शिक्षक स्वयं उत्तरदायी होंगे।