NIACL Vacancy 2026: न्यू इंडिया एश्योरेंस में अप्रेंटिस की 550 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 550 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 6 जुलाई 2026 तय की गई है।
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होना जरूरी है। उम्मीदवार की ग्रेजुएशन डिग्री 1 जनवरी 2022 से 1 जून 2026 के बीच पूरी हुई होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास पहले से किसी प्रकार का अप्रेंटिस प्रशिक्षण या कार्य अनुभव नहीं होना चाहिए।
आयु सीमा और पात्रता
NIACL अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जून 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी, जबकि OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की राहत दी जाएगी। वहीं दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की छूट का प्रावधान है। इसके अलावा विधवा, तलाकशुदा और कानूनी रूप से अलग हुई महिलाओं के लिए भी नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जा सकती है।
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित होगी। इस परीक्षा में उम्मीदवारों की सामान्य योग्यता, तर्क क्षमता और संबंधित विषयों की जानकारी को परखा जाएगा।
ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को क्षेत्रीय भाषा परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में उम्मीदवार की स्थानीय भाषा को पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने की क्षमता जांची जाएगी। हालांकि, जिन उम्मीदवारों ने 10वीं या 12वीं कक्षा में संबंधित स्थानीय भाषा पढ़ी है और उसका प्रमाण उपलब्ध है, उन्हें भाषा परीक्षा से छूट मिल सकती है।
इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे और शारीरिक रूप से फिट होने का प्रमाण भी देना होगा।
आवेदन शुल्क कितना है?
| श्रेणी | आवेदन शुल्क (18% GST सहित) |
|---|---|
| सामान्य/EWS/OBC पुरुष | ₹944 |
| सामान्य/EWS/OBC महिला | ₹708 |
| SC/ST/PwBD (सभी लिंग) | ₹236 |
NIACL अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवार को न्यू इंडिया एश्योरेंस की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद भर्ती से जुड़े Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद New Registration करके अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद मिले यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरण सही-सही भरें। इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
अंत में अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को Final Submit करें। आवेदन जमा करने से पहले एक बार सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें और भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखें।
यह भी पढ़े।
TET परीक्षा में बैठने सम्बन्धी विभागीय आदेश जारी
Gold-Silver Rate Fall: 3 दिन में ₹11000 सस्ती चांदी, बाजार खुलते ही सोना धड़ाम
औचक निरीक्षण: डीएम का BSA कार्यालय पर दो कर्मचारी गैरहाजिर, वेतन कटौती और कार्रवाई के आदेश