UP Weather News : उत्तर प्रदेश में 13-14 मई को फिर आंधी-बारिश का अलर्ट; इस दिन से सताएगा नौतपा

UP Weather News : उत्तर प्रदेश में 13-14 मई को फिर आंधी-बारिश का अलर्ट; इस दिन से सताएगा नौतपा

एक नया पश्चिमी विक्षोभ रविवार Sunday को दस्तक देने की तैयारी में है लेकिन इसका प्रभाव उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh में देर से पड़ेगा। शहर में इससे 13 और 14 मई May को आंधी-पानी की संभावना जताई जा रही है।15 तक फिलहाल राहत बनी रहेगी लेकिन 20 के बाद तापमान में तेजी से वृद्धि होगी। इस बार नौतपा के बहुत तपने की संभावना है। शनिवार को दिन-रात का तापमान बढ़ा। अधिकतम तापमान 35.2 से बढ़कर 37.2 डिग्री Digree सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 2.6 डिग्री Digree कम है। इसी तरह रात का तापमान 18.2 से बढ़कर 24 डिग्री Digree सेल्सियस हो गया। रात के तापमान में 5.8 डिग्री Digree सेल्सियस बढ़ गया।

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 20 मई May तक पश्चिमी विक्षोभ रुक जाएंगे और तेज उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने लगेंगी। लू बढ़ते ही तापमान में भी वृद्धि होगी। 25 मई May से नौतपा की शुरुआत हो जाएगी तब तक तपिश भरी गर्मी Garmi अपने पीक पर होगी। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करे तो शुरू के नौ दिन नौतपा माना जाता है। विशेषज्ञों की राय में इस बार तब गर्मी पीक पर हो सकती है।

 तापमान 42 से 44 डिग्री Digree तक पहुंच सकता है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि 15 से 20 मई May तक पश्चिमी विक्षोभ थमने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो नौतपा में गर्मी Garmi चरम पर होगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा का कहना है कि अभी आसमान साफ है लेकिन 2-3 दिन बाद बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। अभी तो बारिश Rain की संभावना नहीं है लेकिन 13 और 14 को गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

 

Leave a Comment