UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश के इन 56 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश के इन 56 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना

लखनऊ।UP Weather Update: बंगाल की खाड़ी से आ रही निम्न क्षोभमंडलीय आर्द्र पुरवा हवा का असर प्रदेश में भी दिख रहा है। अभी 2 दिनों तक प्रदेश Uttar Pradesh के अधिकतर जिलों District में 80 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चलेगी।प्रदेश के 56 जिलाें District में गरज-चमक संग वज्रपात की आशंका है। कुछ जिलों में वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। इस बीच प्रदेश Pradesh के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आयी और लू का प्रभाव पूर्णतया समाप्त हो गया है। हालांकि एक जून June से तापमान में पुनः 5 से 7 डिग्री Digree सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह Atul Kumar Singh ने बताया कि जून में प्रदेश Pradesh के अधिकांश भाग में लू के दिनों की संख्या सामान्य से दो-तीन दिन day अधिक रहने की संभावना है। हालांकि रविवार को प्रदेश Pradesh में आंधी-तूफान के साथ वर्षा की संभावना है।

सिंह ने बताया कि बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में रविवार को मेघगर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है।

इन जिलों में झोंकेदार हवा चलेगी। इसकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। झोंको में हवा की गति बढ़कर 60 किलीमीटर प्रतिघंटा तक होने की संभावना है। रविवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम रहा। लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस कम यानी 34 डिग्री सेल्सियस रहा। बांदा Banda का तापमान एक बार फिर 40 से कम 36.2 डिग्री Digree सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश Pradesh में मुरादाबाद का अधिकतम तापमान सर्वाधिक 38.5 डिग्री Digree सेल्सियस रहा।

Leave a Comment