UP के 16 लाख अधि‍कार‍ियों और कर्मचार‍ियों को म‍िलेगा 2 प्रत‍िशत बढ़ा हुआ DA, मई की सैलरी के साथ देने की तैयारी

UP के 16 लाख अधि‍कार‍ियों और कर्मचार‍ियों को म‍िलेगा 2 प्रत‍िशत बढ़ा हुआ DA, मई की सैलरी के साथ देने की तैयारी

राज्य सरकार के अधिकारियों व कर्मचारियों को जून में मिलने वाले मई के वेतन के साथ दो प्रतिशत बढ़े महंगाई भत्ता का लाभ दिए जाने की तैयारी है। वित्त विभाग ने बढ़े दर से महंगाई भत्ते के भुगतान से संबंधित पत्रावली तैयार कर लिया है। पत्रावली को स्वीकृति के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। दो प्रतिशत वृद्धि के बाद महंगाई भत्ता 58 से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा।

महंगाई भत्ता में हुई इस वृद्धि का लाभ राज्य के लगभग 16 लाख अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलेगा। बढ़े दर से महंगाई भत्ते का लाभ कार्मिकों को जनवरी माह से दिया जाना है। जनवरी से अप्रैल तक का एरियर सरकार पूर्व की तरह कार्मिकों के जीपीएफ खाते में जमा कराएगी, जबकि मई से इसका भुगतान कार्मिकों के वेतन में जोड़कर किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने 22 अप्रैल को ही केंद्रीय कर्मचारियों व अधिकारियों को दो प्रतिशत वृद्धि के साथ महंगाई भत्ता के भुगतान का आदेश जारी कर दिया था। केंद्र सरकार द्वारा बढ़े डीए के भुगतान का आदेश जारी कर दिए जाने के बाद ही राज्य सरकार अपने कार्मिकों को भी बढ़े दर से डीए दिए जाने का आदेश करती है।

Leave a Comment