उमेश द्विवेदी विधानपरिषद सदस्य ने मुख्यमंत्री योगी जी से की मुलाकात, शिक्षामित्रों को लेकर हुई चर्चा
लखनऊ में माननीय सदस्य विधान परिषद श्री उमेश द्विवेदी जी के साथ उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर शिक्षामित्र साथियों के मानदेय वृद्धि एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने हेतु हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
साथ ही शिक्षामित्र साथियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाए जाने के संबंध में भी माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया।
प्रदेश सरकार निरंतर शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं कर्मचारी हितों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है
ये भी पढ़ें
परिषदीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2026 देखें व करें डाउनलोड