TET मुद्दे पर देश भर के 56 लाख शिक्षक करेंगे दिल्ली कूच
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) TET की अनिवार्यता को खत्म करने की मांग को लेकर देशभर के 56 लाख lakh शिक्षक दिल्ली कूच करेंगे। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों School के वर्ष 2011 से पूर्व के शिक्षकों Teacher’s को टीईटी TET पास करना अनिवार्य है।ऐसे में अब शिक्षक आंदोलन शुरू करेंगे।अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ teacher sangh के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि पूरे देश में टीईटी TET से 22 लाख lakh शिक्षक प्रभावित हुए हैं। अब इन्हें राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार Government से अध्यादेश लाने की मांग करने को सभी कार्यरत 56 लाख lakh शिक्षकों Teacher’s को दिल्ली कूच के लिए तैयार रहने के संगठन के निर्देश दिए हैं।उन्होंने
कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि वह शिक्षकों के हित में निर्णय ले। वह अध्यादेश लाकर शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट दिलाने का कदम उठाए। जल्द शिक्षकों के साथ बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। शिक्षक किसी भी कीमत पर अपनी मांग के पूरा होने तक पीछे नहीं हटेंगे। उनका संघर्ष जारी रहेगा।