गर्मी की छुट्टी 2026: गर्मी का सितम! दिल्ली एनसीआर, नोएडा और गाजियाबाद के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां कब से हैं
दिल्ली एनसीआर में कब से होंगी गर्मी की छुट्टी): दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में गर्मी का सितम जारी है। यहां न केवल दिन में बल्कि रात में भी तापमान मं उछाल दर्ज किया गया है। इस बीच दिल्ली एनसीआर के छात्र लगातार अपने स्कूलों में गर्मी की छुट्टी को लेकर सर्च कर रहे हैं। बता दें हाल ही में ओडिशा के मुख्यमंत्री ने राज्य में 27 अप्रैल से गर्मी की छुट्टी का ऐलान किया है। इस बीच छात्रों में अपने स्कूलों में समर वेकेशन को लेकर काफी उत्सुकता है। यहां आप जान सकते हैं कि दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां कब से हैं, दिल्ली के स्कूलों में समर वेकेशन 2026, यूपी के स्कूलों में गर्मी की छुट्टिया कब से हैं, यूपी के स्कूलों में समर वेकेशन डेट 2026, गाजियाबाद के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां, गाजियाबाद के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां कब से हैं? यहां आप जान सकते हैं।
दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां
दिल्ली शिक्षा निदेशालय (डीओई) के 2026-27 सत्र के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, दिल्ली के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 11 मई, 2026 से शुरू हो सकती हैं। यह 30 जून, 2026 तक रहेंगी। ये तिथियां सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और कई निजी स्कूलों पर लागू होती हैं। हालांकि अभी कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है। इससे संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन आते ही आपको यहां सूचित कर दिया जाएगा।
Noida School Summer Holidays नोएडा के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां कब से हैं
नोएडा के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियोंकी बात करें तो शिक्षा विभाग के नोटिफिकेशन के अनुसार 20 मई से समर वेकेशन का ऐलान किया गया था। इस बार भी 20 मई से गर्मी की छुट्टियों का ऐलान किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल में संपर्क करें।
गाजियाबाद के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां कब से हैं
गाजियाबाद के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की बात करें तो यहा समर वेकेशन का ऐलान 20 मई से किया जा सकता है, क्योंकि पिछले साल भी राज्य सरकार ने 20 मई से समर वेकेशन की घोषणा की थी। अधिक जानकारी के लिए सभी छात्र व अभिभावक एकबार अपने स्कूल से संपर्क करें।