चांदी की कीमत ढाई लाख से नीचे, सोने का भी गिरा भाव, जानें कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर

चांदी की कीमत ढाई लाख से नीचे, सोने का भी गिरा भाव, जानें कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर

सोना-चांदी की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव जारी है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर अपडेट्स रेट्स के मुताबिक, 22 अप्रैल 2026 को फिर सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है.

 

लेटेस्ट कीमतों की बात करें तो बुधवार, 22 अप्रैल सुबह के वक्त 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट गिरावट के बाद भी 1 लाख 52 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार ही है. वहीं, 916 शुद्धता वाला यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1 लाख 40 बजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे है.

भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत बुधवार, 22 अप्रैल को बाजार खुलने के साथ ढाई लाख रुपये प्रति किलो से नीचे आ गया है. चांदी अब 249677 रुपये किलो है, जो बीते दिन शाम के समय 250513 रुपये किलो थी.

बीते दिन 21 अप्रैल को क्या था 22-24 कैरेट सोने का रेट?

 

24 कैरेट गोल्ड

 

सुबह का रेट- 152155

शाम का रेट- 152355

22 कैरेट गोल्ड

 

सुबह का रेट- 139374

शाम का रेट- 139557

 

चांदी की कीमत

 

सुबह का रेट- 250063

शाम का रेट- 250513

बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं. केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं.

 

वहीं, ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम जारी गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.

Leave a Comment