शिक्षामित्र ने वीडियो वायरल कर अधिकारी पर लगाए आरोप, पढ़िए पूरा मामला

शिक्षामित्र ने वीडियो वायरल कर अधिकारी पर लगाए आरोप, पढ़िए पूरा मामला

ऊन। गांव अजीजपुर में जमीन विवाद के प्रकरण में 2 दिन पहले तहसील कार्यालय में शिक्षा मित्र shikshamitra इस्लाम की तबीयत बिगड़ने के मामला गरमा रहा है। पीड़ित ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल video viral कर तहसील के एक अधिकारी पर मानसिक उत्पीड़न और अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

वायरल वीडियो video viral में इस्लाम ने आरोप लगाया कि जमीन बंटवारे को लेकर उन पर फैसले का अनुचित दबाव बनाया गया। यह मामला राजस्व परिषद इलाहाबाद में लंबित होने के बावजूद उन्हें कार्यालय बुलाकर प्रताड़ित किया गया। आरोप लगाया कि 8 मई May को बातचीत के दौरान उनके पिता के साथ भी अभद्रता की गई और एक साथी को हिरासत में लिया गया। इसी तनाव के कारण उसकी हालत बिगड़ी और उसे करनाल के अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

एसडीएम SDM विनय भदौरिया ने इन आरोपों को निराधार और भ्रामक बताते हुए कहा कि दोनों पक्ष आपसी समझौते के लिए तहसील में आए थे और सामान्य स्थिति में बाहर निकले थे।

Leave a Comment