शिक्षामित्र और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी, शासनादेश जारी
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों तथा अंशकालिक अनुदेशकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग कर रहे इन कर्मियों के लिए अब शासन स्तर से आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी शासनादेश के अनुसार, संविदा के आधार पर कार्य कर रहे शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और कार्यरत कर्मियों को आर्थिक रूप से बेहतर सहयोग देना है।
-उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संविदा के आधार पर कार्यरत शिक्षामित्रों एवं अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि के निर्गत शासनादेश के सम्बन्ध में।
महोदय/महोदया,
कृपया उपर्युक्त विषयक शासनादेश संख्या-110/2026/1/1293562/2025-68-5-5099/139 /2026 एवं शासनादेश संख्या-111/2026/1/1293567/2026-68-5-5099/124/2026 एवं बेसिक शिक्षा अनुभाग-5 लखनऊ दिनांक-09 अप्रैल, 2026 (छायाप्रत्ति संलग्न) का संदर्भ ग्रहण करें, जिसके द्वारा अंशकालिक अनुदेशकों एवं शिक्षामित्रों के नियत मानदेय में दिनांक 01.04.2026 से क्रमशः रू0 17,000/- एवं 18,000/- प्रतिमाह की दर से वर्ष में 11 माह तक दिये जाने निर्णय लिया गया है। अतः उपरोक्त सम्बन्ध में आपको निर्देशित किया जाता है कि उक्त शासनादेशों के आलोक में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संविदा के आधार पर कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों एवं शिक्षामित्रों के मानदेय वृद्धि के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।
संलग्नक-उक्तवत् ।
भवदीया, (मोनिका रानी) महानिदेशक, स्कूल शिक्षा

इस फैसले से प्रदेश भर के हजारों शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को सीधा लाभ मिलेगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि सभी पात्र कर्मियों को बढ़ा हुआ मानदेय समय पर प्राप्त हो सके।