शिक्षकों को लेकर बीएसए साहब का महत्वपूर्ण आदेश, जानिए क्या कहा गया है इसमें??

शिक्षकों को लेकर बीएसए साहब का महत्वपूर्ण आदेश, जानिए क्या कहा गया है इसमें??

बिजनौर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बिजनौर की ओर से एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, जनगणना अनुभाग के निर्देशों के तहत 14 मई 2026 को शिक्षा विभाग में “शिक्षा दिवस” के रूप में मनाते हुए सभी विद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों की स्व-गणना (Self Enumeration) कराई जाएगी।

यह आदेश पत्रांक बेसिक/1652-59/2026-27 दिनांक 12 मई 2026 को जारी किया गया है। इसमें जनपद के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालयों, सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं कर्मचारियों को शामिल किया गया है।

किन-किन को भेजा गया आदेश

आदेश में निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है—

  • समस्त प्रधानाध्यापक / प्रधानाध्यापिकाएं
  • समस्त सहायक अध्यापक
  • शिक्षामित्र
  • अनुदेशक
  • कर्मचारी
  • सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल
  • कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के कर्मचारी

क्या कहा गया आदेश में

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपने आदेश में बताया कि जिलाधिकारी (जनगणना अनुभाग) बिजनौर के आदेश पत्रांक 255/जनगणना सहायक-2027 दिनांक 05.05.2026 के अनुपालन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

निर्देशों के अनुसार, 14 मई 2026 को शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत सभी कार्मिकों को अपनी स्व-गणना प्रक्रिया पूरी करनी होगी

विद्यालयों को दिए गए विशेष निर्देश

बीएसए ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि—

  • विद्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों की स्व-गणना सुनिश्चित कराई जाए।
  • यह कार्य अत्यंत आवश्यक, महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध है।
  • किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
  • राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जाए।

प्रतिलिपि भेजी गई इन अधिकारियों को

आदेश की प्रतिलिपि निम्न अधिकारियों को भी भेजी गई है—

  1. जिलाधिकारी, बिजनौर
  2. मुख्य विकास अधिकारी, बिजनौर
  3. अपर जिलाधिकारी (वि0 एवं रा0), बिजनौर
  4. समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, बिजनौर
  5. जिला समन्वयक बालिका शिक्षा, बिजनौर

 

Leave a Comment