Self Enumeration (स्व-गणना) करने का तरीका

Self Enumeration (स्व-गणना) करने का तरीका

भारत की जनगणना प्रक्रिया में अब नागरिकों को खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन भरने की सुविधा दी गई है, जिसे Self Enumeration (स्व-गणना) कहा जाता है। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए आप यह प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं।

🌐 वेबसाइट कैसे खोलें

सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में https://se.census.gov.in/⁠� खोलें।

इसके बाद अपना State/UT चुनें और स्क्रीन पर दिया गया Captcha भरकर आगे बढ़ें।

📱 मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन

अब आपको परिवार के मुखिया (Head of Family) का नाम दर्ज करना होगा।

इसके साथ ही अपना मोबाइल नंबर डालें।

मोबाइल पर आए OTP को भरकर Verification पूरा करें।

🌍 भाषा का चयन

रजिस्ट्रेशन के बाद आपको अपनी सुविधा के अनुसार भाषा चुनने का विकल्प मिलेगा।

आप हिंदी, English या अन्य उपलब्ध भाषाओं में से कोई भी भाषा चुन सकते हैं।

🏠 पता (Address) की जानकारी

अब आपको अपने घर का पूरा पता भरना होगा।

इसमें State, District और Village/City शामिल है।

साथ ही House Number या Location डालें और मैप पर अपने घर की सही लोकेशन मार्क करें।

👨‍👩‍👧‍👦 परिवार और घर से जुड़ी जानकारी

इस चरण में आपसे लगभग 33 सवाल पूछे जाएंगे।

इनमें घर का प्रकार (पक्का या कच्चा), बिजली, पानी और शौचालय जैसी सुविधाएँ, परिवार के सदस्यों की जानकारी और TV, मोबाइल, इंटरनेट जैसी संपत्ति से जुड़े सवाल शामिल होंगे।

✅ फॉर्म सबमिट करना

सभी जानकारी भरने के बाद उसे एक बार ध्यान से जांच लें।

अगर सब सही है तो Submit बटन पर क्लिक करें।

🆔 SE ID प्राप्त करें

फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक Self Enumeration ID (SE ID) मिलेगा।

इस ID को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है।

सत्यापन (Verification)

जब जनगणना कर्मचारी आपके घर आएगा, तो आपको सिर्फ अपनी SE ID दिखानी होगी।

इसके बाद आपको दोबारा कोई जानकारी देने की आवश्यकता नहीं होगी।

डॉ. पिंटू रंजन

फील्ड ट्रेनर

जनगणना – 2027

Leave a Comment