विद्यालयों द्वारा छात्र/छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति प्रतिदिन ऑनलाइन दर्ज कराने के सम्बंध में।
विद्यालयों द्वारा छात्र/छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति प्रतिदिन ऑनलाइन दर्ज कराने के सम्बंध में।
आपको अवगत कराना है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के समस्त मान्यता प्राप्त विद्यालयों में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज कराने की व्यवस्था लागू है।
शैक्षिक सत्र 2026-27 में विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज किये जाने की कार्रवाई सन्तोषजनक नहीं है। इस क्रम में आपको निर्देशित किया जाता है कि अपने जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों (राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त स्ववित्तपोषित) के प्रधानाचार्यों से प्रतिदिन नियमित रूप से प्रथम कालांश में विद्यार्थियों, शिक्षकों पर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करायें।
उल्लेखनीय है विद्यालयों द्वारा अपनी लॉगइन आई०डी० के माध्यम से प्रतिदिन ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज किये जाने हेतु परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपस्थिति पोर्टल का लिंक तथा User Manual उपलब्ध है। इसके साथ ही मोबाइल एप डाउनलोड करने का लिंक भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है जिसके माध्यम से भी उपस्थिति दर्ज किये जाने की व्यवस्था है।
जनपद के शत प्रतिशत विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था का अनुपालन प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता को गम्भीरता से लिया जाएगा।
