स्कूलों में छात्रों की संख्या में गिरावट के लिए सिर्फ अनुदेशक जिम्मेदार नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

स्कूलों में छात्रों की संख्या में गिरावट के लिए सिर्फ अनुदेशक जिम्मेदार नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट Allahabad HCने कहा कि किसी विद्यालय vidyalaya में छात्रों की संख्या में कमी के लिए केवल अंशकालिक अनुदेशकों को जिम्मेदार ठहराना अनुचित है। अगर किसी स्कूल School में विद्यार्थियों Students की संख्या कम हो जाती है तो इसके लिए सभी शिक्षकों को जिम्मेदार माना जा सकता है, सिर्फ अनुदेशकों Anudeshako को नहीं। ऐसे में छात्रों की संख्या में कमी के आधार पर अंशकालिक अनुदेशकों Anudeshako की सेवा का नवीनीकरण न करना मनमाना और न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध है।

यह आदेश न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान की पीठ ने कानपुर देहात निवासी मनोज कुमार व 57 अन्य की याचिका पर दिया है। यह मामला विभिन्न जिलों District में कार्यरत उन अंशकालिक अनुदेशकों Anshkalick anudeshak से जुड़ा है जिनकी नियुक्ति शिक्षा shiksha के अधिकार अधिनियम-2009 के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कला, स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा जैसे विषयों Subject के लिए की गई थी।

वर्ष 2013 के शासनादेश के तहत नियुक्त इन अनुदेशकों Anudeshako की सेवाओं को विभाग ने इस आधार पर समाप्त कर दिया था कि संबंधित विद्यालयों vidyalaya में छात्र संख्या 100 के निर्धारित मानक से कम हो गई है। याचिकाकर्ताओं ने इस आदेश order को हाईकोर्ट में चुनौती दी। याची अधिवक्ता ने दलील दी कि 31 जनवरी January 2013 के मूल शासनादेश में नवीनीकरण के लिए छात्र संख्या की कोई अनिवार्य शर्त नहीं जोड़ी गई और संतोषजनक सेवा के बावजूद अनुदेशकों को हटाना गलत है।

Leave a Comment