समायोजन के बाद शिक्षकों को वापस भेजने जाने पर आक्रोश

समायोजन के बाद शिक्षकों को वापस भेजने जाने पर आक्रोश

मैनपुरी। 6 महीने mahine पहले जिले में दो चरणों में शिक्षकों Teacher’s का समायोजन samayojan किया गया था। शासन के आदेश पर हुए समायोजन के बाद ऐसे स्कूल School जहां से शिक्षकों Teacher’s के जाने के बाद स्कूल School एकल या बंद होने के कगार पर पहुंच गया है उनका समायोजन निरस्त कर दिया गया है। समायोजन निरस्त होने से शिक्षकों Teacher’s में आक्रोश फैल गया है। शिक्षकों ने बुधवार को जिलाधिकारी DM कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया।

जिलाधिकारी DM के नाम प्रशासनिक अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में शिक्षकों Teacher’s ने कहा है कि शासन के आदेश पर उन लोगों का समायोजन किया गया था। अब समायोजन samayojan निरस्त कर मूल विद्यालय mool vidyalaya में भेजने का आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश अव्यवहारिक है। शिक्षक-शिक्षिकाओं का कहना है कि बार-बार समायोजन एवं स्थानांतरण की प्रक्रिया से गुजरना उनके लिए अत्यंत कष्टकारी है। मांग की है कि इस आदेश पर तत्काल पुनर्विचार करते हुए इसे निरस्त किया जाए और शिक्षकों को अनावश्यक मानसिक प्रताड़ना से राहत दी जाए। इस दौरान अमित दुबे, अखिलेश राजपूत, महेंद्र सिंह बलगारिया, अभिषेक यादव, सिमता सिंह, रामनरेश सिंह, राजीव प्रिय गौतम, संतोष पाल सिंह, अतुल दुबे, अंकित दुबे, प्रिंस वर्मा, प्रकाशवीर मौजूद रहे।

Leave a Comment