साहब! हमें अंग्रेजी और स्मार्ट फोन चलाना नहीं आता… DM को पत्र लिख बयां की पीड़ा; जनगणना की ड्यूटी से हट रहे पीछे

साहब! हमें अंग्रेजी और स्मार्ट फोन चलाना नहीं आता… DM को पत्र लिख बयां की पीड़ा; जनगणना की ड्यूटी से हट रहे पीछे

गाजियाबाद। साहब! हमें अंग्रेजी English नहीं आती है। हम पांचवीं कक्षा पास हैं। जिस दौर में हमने 5वीं कक्षा Class पास की थी, उस दौर में 5वीं कक्षा के बाद अंग्रेजी की पढ़ाई होती थी।हमसे स्मार्ट फोन smartphone चलाना नहीं आता है। हमारे पास कीपैड वाला मोबाइल है। हमारी ड्यूटी Duty जनगणना 2027 में लगा दी गई है, जबकि विभाग vibhag ने लिपिक वर्ग को ड्यूटी Duty से मुक्त रखा है…। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों karmchariyon ने डीएम DM को पत्र लिखकर यह पीड़ा बयां की है।

पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने कहा है कि अधिकांश वह प्रशासनिक या तकनीकी कार्य करने में सक्षम नहीं हैं। जनगणना जैसे संवेदनशील कार्य के लिए जानकार और पढ़ा-लिखा व्यक्ति आवश्यक है।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती नहीं की गई

अधिशासी अभियंता ने अपने लिपिक वर्ग का बचाव करते हुए कम पढ़े-लिखे चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों karmchariyon की सूची भेज दी। जिसे संघ ने न्याय संगत नहीं माना। दावा है कि मेरठ और सहारनपुर मंडल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों karmchariyon की तैनाती नहीं की गई है। इस असमानता को लेकर गाजियाबाद में कर्मचारियों और संघ के बीच चिंता बढ़ रही है।

संघ Sangh ने जिलाधिकारी DM से आग्रह किया है कि वे इस मामले का न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करें और फील्ड स्टाफ के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों karmchariyon के बजाय योग्य और सक्षम लिपिक वर्ग के कर्मचारियों karmchariyon को जनगणना कार्य में तैनात किया जाए।

अगर सही लोगों को नियुक्त नहीं किया गया तो आंकड़ों की विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती है। प्रशासन और नगर निगम दोनों ही पक्षों को मिलकर इस मुद्दे का समाधान निकालना आवश्यक है।

 

Leave a Comment