प्रधानाध्यापक प्रभारी प्रधानाध्यापक को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के संबंध में
जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में। महोदय,
उपरोक्त विषयक सूच्य है कि खण्ड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से अवगत कराया गया है कि विद्यालयों में कार्यरत समस्त शिक्षक / शिक्षिकाओं व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु प्रगणक / पर्यवेक्षको हेतु नियुक्त किया गया है, जिसमें कुछ विद्यालयों में समस्त कर्मचारियों की ड्यूटी उक्त कार्य में लगा दी गयी है। जिस कारण कुछ विद्यालय बन्द हो गये हैं। अवगत कराना है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक / इंचार्ज प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय में शिक्षण कार्य के साथ-साथ विभागीय योजनाएँ जैसे स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत नवीन पंजीकरण, एम०डी०एम० वितरण आदि अन्य महत्वपूर्ण कार्यों का सम्पादन किया जाता है, ऐसी स्थिति में यदि विद्यालय में प्र०अ० / इं०प्र०अ० उपस्थित नहीं होंगे तो विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन सफलतापूर्वक नहीं हो पायेगा।
अतः उक्त के दृष्टिगत आपसे अनुरोध है कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु प्रगणक/पर्यवेक्षकों के पद पर नियुक्त परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत प्र०अ०/३०प्र०अ० को उक्त कार्य से मुक्त करने का कष्ट करें। जिससे विभागीय कार्यों का निष्पादन ससमय किया जा सके।
