Petrol diesel Price today : पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया झटका! 5 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम, जनता परेशान

Petrol diesel Price today : पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया झटका! 5 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम, जनता परेशान

नई दिल्ली,। पश्चिम एशिया संकट से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने फिर पेट्रोल, डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। मंगलवार को पेट्रोल में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दामों में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। एक सप्ताह में कीमतों में लगातार दूसरी वृद्धि के बाद राजधानी लखनऊ में लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 98.42 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91.73 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इससे पहले शुक्रवार पेट्रोल और डीजल के दाम में तीन रुपए प्रति लीटर का इजाफा

किया गया था। पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने सोमवार को कहा था कि तेल कंपनियों को रोज 750 करोड़ रुपये नुकसान हो रहा है। ट्रक यूनियन तीन दिन हड़ताल पर रहेंगे: ट्रांसपोर्टर निकाय एआईएमटीसी ने दिल्ली-एनसीआर में 21 मई से तीन दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। यह हड़ताल वाणिज्यिक वाहनों पर बढ़ाए गए पर्यावरण क्षतिपूर्ति अधिभार (ईसीसी) और बीएस-4 या उससे पुराने वाहनों पर प्रस्तावित प्रतिबंध के विरोध में की जा रही है। 

Leave a Comment