492 परिषदीय विद्यालयों को कक्षा एक, छह में एक भी नामांकन न होने पर नोटिस, पढ़िए सूचना
बेसिक शिक्षा परिषद basic shiksha parishad के 492 विद्यालय vidyalaya में स्कूल चलो अभियान school chalo abhiyan में कक्षा एक और छह में एक भी नामांकन न होने पर प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किए गए हैं। जारी नोटिस notice में स्वयं उपस्थित होकर साक्ष्य के साथ स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देशित किया गया है।बेसिक शिक्षा परिषद basic shiksha parishad के 561 उच्च प्राथमिक विद्यालय vidyalaya और 1130 प्राथमिक विद्यालय जिले में संचालित हो रहे हैं। इनमें से 219 उच्च प्राथमिक विद्यालय vidyalaya में कक्षा छह के एक भी छात्र-छात्रा का नामांकन स्कूल चलो अभियान school chalo abhiyan में अब तक नहीं कराया जा सका है। साथ ही 273 प्राथमिक विद्यालयों vidyalaya में कक्षा एक के किसी भी विद्यार्थी का नामांकन प्रेरणा ऐप पोर्टल Prena Portal पर दर्ज नहीं किया गया है।
इसको कार्य में लापरवाही मानते हुए बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag की ओर से नोटिस notice जारी किए गए हैं। एक साथ 492 विद्यालय vidyalaya के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक Headmaster को भेजे गये नोटिस में एक भी प्रवेश न हो पाने का कारण स्पष्ट करने को निर्देशित किया गया है। साथ ही तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है। नोटिस notice में स्पष्ट किया गया है कि प्रधानाध्यापक Headmaster, प्रभारी प्रधानाध्यापक स्वयं साक्ष्य के साथ कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी कार्य प्रगति दिखाये। साथ ही प्रेरणा पोर्टल Prena Portal पर नामांकन दर्ज न करने को लेकर नाराजगी जतायी गई है। सभी को चेतावनी दी गई है कि स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाये जाने पर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।