नींद की 25 गोलियां खाई थीं, आईसीयू से बाहर आई, शिक्षामित्र पर एफआईआर, पढ़िए पूरा मामला

नींद की 25 गोलियां खाई थीं, आईसीयू से बाहर आई, शिक्षामित्र पर एफआईआर, पढ़िए पूरा मामला

सहायक शिक्षिका की हालत में सुधार आया है। शुक्रवार को आईसीयू ICU से बाहर आई। उसने आत्महत्या के लिए नींद की 25 गोलियां निगली थीं। वहीं, पीड़िता के भाई ने आरोपित शिक्षामित्र shikshamitra के खिलाफ अचलगंज थाना में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।पीड़िता का विवरण शहर के फैंटेसी एफ-11 की रहनेवाली अविवाहित युवती प्राथमिक विद्यालय vidyalaya बदरका प्रथम में सहायक शिक्षिका पद पर तैनात है। शिक्षामित्र shikshamitra पुष्कर बाजपेई के दुर्व्यवहार से प्रताड़ित होकर गुरुवार को आपबीती बताते हुए एक वीडियो बनाया। इसके बाद आत्महत्या के लिए नींद की 25 गोलियां खा लीं।

हालत बिगड़ने पर आननफानन स्टाफ ने सीएचसी CHC में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने रेफर किया तो परिजन शहर के एक निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां आईसीयू ICU में भर्ती रही। शुक्रवार को हालत में सुधार होने पर आईसीयू से बाहर आई। वहीं, पीड़िता के अधिवक्ता भाई ने अचलगंज थाना में तहरीर देकर आरोपित शिक्षामित्र shikshamitra के पुष्कर बाजपेई निवासी बदरका के खिलाफ मामले की एफआईआर FIR दर्ज कराई। वहीं, अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने बताया कि इससे कुछ दिन पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी। उस वक्त सहयोगी स्टाफ ने संभाला था। तभी से नींद की गोलियां पर्स में रखे थीं। गुरुवार को आरोपित की हरकतों से पूरी तरह टूट गई। जान देने के सिवाय कोई दूसरा रास्ता नहीं सुझाया। अपनी बयां करते हुए वीडियो Video बनाया। इसके बाद नींद की सभी 25 गोलियां खा ली थीं।

आरोप और धमकियाँ

कहीं भी मुंह न दिखा पाने की दी थी धमकी : पीड़िता के भाई की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपित पुष्कर बाजपेई पुत्र विजय बाजपेयी निवासी बदरका पिछले दो-तीन वर्षों Year से बहन को लगातार कई प्रकार से प्रताड़ित कर रहा था। बहन ने शिक्षा विभाग shiksha vibhag के जिम्मेदार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत भी की थी। पुष्कर बाजपेई ने माफी मांगी और बहन ने अधिकारियों के आश्वासन पर अग्रिम कार्रवाई नहीं की। पुष्कर बाजपेई बहन से अनर्गल बातें करने की कोशिश करता था। मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था। कई बार गलत बर्ताव के साथ बहन का पीछा किया व उल्टी सीधी बातें कहीं। गतवर्ष 18 नवंबर November को आरोपित ने बहन पर दबाव बनाया कि वह एक कमरे में उसकी और अपनी कक्षा के छात्रों को साथ बैठाकर पढ़ाए। बहन ने मना कर दिया, तब आरोपित ने उससे बहुत गलत बर्ताव किया। धमकाया कि ऐसी हालत कर देगा, मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी। इसकी शिकायत भी बहन ने खण्ड शिक्षा अधिकारी BEO को की। परन्तु हर बार की तरह सभी ने आश्वासन दिया और बहन चुप रही। गुरुवार को फिर पुष्पकर बाजपेयी ने बहन से गलत बात कही और इतना मजबूर किया कि उन्हें आत्महत्या जैसा गम्भीर कदम उठाना पड़ा।

विभागीय कार्रवाई

आज आरोपित को देना है स्पष्टीकरण : सिकंदरपुर कर्ण के खंड शिक्षाधिकारी BEO संजय कनौजिया ने बताया कि बीएसए BSA ने शनिवार को शिक्षामित्र shikshamitra पुष्कर बाजपेई को बुलवाकर अपनी सफाई में साक्ष्य पेश करने को कहा गया है। इसके बाद आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अगर शिक्षामित्र shikshamitra अपना जवाब लेकर नहीं पहुंचता है तो उस पर विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी।

समझौते का दबाव

हर बार समझौता के लिए बनाया दबाव, जान पर बन आई : पीड़िता आरोपित के खिलाफ विभागीय अधिकारियों को शिकायत पर शिकायत करती रही। वहीं, अधिकारी समझौते का दबाव बना मामले को दबाते रहे। थक हारकर पीड़िता को आत्मघाती कदम उठाना पड़ा और उसकी जान पर बन आई। पीड़िता ने गतवर्ष तत्कालीन बीईओ BEO से आरोपित की शिकायत की तो मामले पर समझौते का पर्दा डाल दिया गया है। इस साल Year 12 फरवरी को भी पीड़िता ने वर्तमान बीईओ BEO से शिकायत की। उन्होंने भी मामले को दबाते हुए समझौते का पर्दा डाल दिया। वहीं, बीईओ BEO ने अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट बीएसए BSA को सौंप दी है

Leave a Comment