जनगणना ड्यूटी से अनुपस्थित शिक्षकों का रुकेगा वेतन

जनगणना ड्यूटी से अनुपस्थित शिक्षकों का रुकेगा वेतन

प्रयागराज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों Teacher’s के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। बीएसए BSA अनिल कुमार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत जिले District में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य संचालित किया जा रहा है, जिसके लिए प्रगणक और सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। बीएसए BSA ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों BEO को निर्देशित किया है कि जिन प्रगणकों और सुपरवाइजरों ने अब तक ड्यूटी किट प्राप्त नहीं की है, उनका वेतन vetan अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध किया जाए।

Leave a Comment