स्कूल छोड़ मुखबिरी में जुटे शिक्षक, चर्चाओं में आया नया मामला

स्कूल छोड़ मुखबिरी में जुटे शिक्षक, चर्चाओं में आया नया मामला

एक जनपद में इन दिनों कुछ शिक्षकों की भूमिका को लेकर शिक्षा विभाग के गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। बताया जा रहा है कि चार शिक्षक अपने विद्यालयों में शिक्षण कार्य से अधिक दूसरे स्कूलों की निगरानी को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। चर्चा है कि कौन शिक्षक समय पर विद्यालय पहुंच रहा है और कौन देर से आ रहा है, इसकी जानकारी अधिकारियों तक पहुंचाई जा रही है।

ऐसी सूचनाओं के बाद संबंधित शिक्षकों को जांच और कार्रवाई का सामना करना पड़ता है। वहीं, दिलचस्प बात यह बताई जा रही है कि कार्रवाई के बाद समाधान का रास्ता बताने और मामले को संभालने में भी यही लोग आगे दिखाई देते हैं। विभागीय गलियारों में इसे लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं।

कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यालयों में आपसी विश्वास का माहौल प्रभावित होता है। वहीं, कुछ लोग इसे व्यवस्था सुधारने की कोशिश के रूप में भी देखते हैं। हालांकि, इन चर्चाओं की पुष्टि किसी स्तर से नहीं हुई है।

Leave a Comment