जनगणना की ड्यूटी लगाने में हुई हैं गड़बड़ियां, शिक्षक लगातार कर रहे विरोध
जनगणना Jangadna कार्य में ड्यूटी Duty लगाने को लेकर कई प्रकार की गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। पहले सदर तहसील में प्रदर्शन व धरना हुआ तो अब भानपुर तहसील में इसी प्रकार का मामला सामने आ रहा है।रामनगर ब्लॉक block के शिक्षकों Teacher को जनगणना कार्य के लिए दूसरे ब्लॉक सल्टौआ में ड्यूटी लगाए जाने पर शिक्षकों teacher ने नाराजगी जताते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षक संघ teacher Sangh के अध्यक्ष इन्द्रसेन मिश्र के नेतृत्व में शिक्षकों Teacher ने एसडीएम SDM कार्यालय का घेराव किया और एसडीएम हिमांशु कुमार को ज्ञापन सौंपा।शिक्षकों teacher ने ज्ञापन में बताया कि रामनगर ब्लॉक के दर्जनों शिक्षकों teacher की ड्यूटी Duty जनगणना Jangadna कार्य के लिए सल्टौआ ब्लॉक में लगाई गई है, जो व्यावहारिक रूप से कठिन और असुविधाजनक है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ईंधन की उपलब्धता भी नियमित नहीं रहती, ऐसे में दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन करना और भी मुश्किल हो जाता है। शिक्षकों teacher ने यह भी बताया कि लगभग 30 से 40 किमी की दूरी तय कर ड्यूटी Duty करने से न केवल समय की बर्बादी होगी बल्कि शारीरिक और मानसिक परेशानी भी बढ़ेगी। शिक्षक संघ ने मांग की कि ड्यूटी Duty आवंटन में संशोधन करते हुए शिक्षकों teacher को उनके ही ब्लॉक या नजदीकी क्षेत्रों में तैनात किया जाए, ताकि जनगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके। एसडीएम SDM हिमांशु कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार पंकज कुमार गुप्ता को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए ड्यूटी Duty में संशोधन कराने के निर्देश दिए