भीषण गर्मी का असर: प्राइमरी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से 11 बजे तक ही लगेंगी कक्षाएं

भीषण गर्मी का असर: प्राइमरी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से 11 बजे तक ही लगेंगी कक्षाएं

बांदा जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने प्राइमरी स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव कर दिया है। लगातार तेज हो रहे तापमान के कारण छोटे बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कक्षा 1 से 5 तक के सभी विद्यालय अब सुबह 7:30 बजे से 11:00 बजे तक ही संचालित किए जाएं।

Garmi

इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी स्कूलों में नई समय सारिणी का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए। प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि किसी विद्यालय में आदेश का उल्लंघन पाया गया, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए लिया गया यह फैसला बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से भी अपेक्षा की गई है कि वे इस व्यवस्था का पालन करें, ताकि बच्चों को गर्मी से होने वाली परेशानियों से बचाया जा सके।

Leave a Comment