डिजिटल प्रशिक्षण से शिक्षकों को बनाया जाएगा हाईटेक
लखनऊ।* प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों vidyalaya के शिक्षकों Teacher’s को नई तकनीक और आधुनिक शिक्षण पद्धति से जोड़ने के लिए डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। सत्र 2026-27 के तहत निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम का पहला चरण दीक्षा पोर्टल Diksha Portal के माध्यम से संचालित होगा। इसमें प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण Online Training दिया जाएगा।
शिक्षकों Teacher’s का नामांकन 31 अगस्त August तक होगा, जबकि प्रशिक्षण 15 सितंबर September तक चलेगा। शासन ने सभी बीएसए, डायट प्राचार्य, बीईओ BEO और अन्य अधिकारियों को शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों Teacher’s को डिजिटल दक्षता और आधुनिक शिक्षण तकनीकों में पारंगत बनाना है।