चेतावनी के साथ शिक्षामित्र को आखिरी मौका, पढ़िए सूचना
महराजगंज। बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA रिद्धि पांडेय ने 2023 से निलंबित शिक्षामित्र shikshamitra रेनू कुशवाहा को चेतावनी देते हुए कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। सिसवां ब्लाक में तैनात रेनू कुशवाहा बीमारी के कारण स्कूल में अनुपस्थित चल रही थीं। उस समय शिकायत मिलने पर तत्कालीन बीएसए BSA महराजगंज श्रवण गुप्ता ने निलंबित कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने राज्य सरकार Government में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन बीईओ BEO सिसवां वंशीधर की जांच रिपोर्ट Report अपने अधिकारी के पक्ष में दी जिसके बाद कोई राहत पीड़िता को नहीं मिली जिससे वह केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के शरण में पहुंच गई।
एनसीबीसी ने मामले में जिलाधिकारी DM संतोष कुमार शर्मा व बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA से रिपोर्ट मांगी। रिपोर्ट Report व कार्रवाई की विवेचना के बाद बीएसए BSA को एक मौका अभ्यर्थी को देने के संदर्भ में पत्र जारी किया। उक्त पत्र के अनुपालन में बीएसए BSA रिद्धि पांडेय ने कार्यभार ग्रहण करने का पत्र जारी करते हुए हिदायत दी है कि अगर भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा उक्त शिक्षा मित्र shikshamitra ने की तो सेवा समाप्ति का अनुमोदन कर दिया जाएगा।