बिग ब्रेकिंग न्यूज: 5 मई को लखनऊ में होगा शिक्षामित्रों का सम्मान समारोह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल, महानिदेशक महोदया का आर्डर देखें

बिग ब्रेकिंग न्यूज: 5 मई को लखनऊ में होगा शिक्षामित्रों का सम्मान समारोह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल, महानिदेशक महोदया का आर्डर देखें

शिक्षा मित्रों के लिए लखनऊ में होगा भव्य सम्मान समारोह! उत्तर प्रदेश के शिक्षा मित्रों के लिए एक महत्वपूर्ण आई है। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, लखनऊ में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन होने जा रहा है।

कार्यक्रम का विवरण:
कार्यक्रम: शिक्षा मित्र सम्मान समारोह।
दिनांक: 05 मई, 2026।
समय: प्रातः 9:00 बजे।
स्थान: जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ।
मुख्य अतिथि: कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री जी के करकमलों द्वारा संपन्न होगा।

इस समारोह में विभिन्न जनपदों से कुल 1706 शिक्षा मित्र और 29 नोडल अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। प्रमुख जनपदों की सूची इस प्रकार है:
लखनऊ, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, अलीगढ़, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, झांसी एवं अयोध्या।

सभी संबंधित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे नोडल अधिकारियों को नामित कर आज शाम 4:00 बजे तक विवरण उपलब्ध कराएं।

#UttarPradesh #ShikshaMitra #EducationNews #Lucknow #CMUP #SamagraShiksha

Leave a Comment