बड़ी खबर: यूपी में 7 मई से शुरू होगी जनगणना 2027 की Self Enumeration, घर बैठे ऐसे करें पूरी प्रक्रिया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए Self Enumeration (स्व-गणना) की प्रक्रिया 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक चलेगी। अब लोग खुद ही ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
📌 क्या है Self Enumeration (स्व-गणना)?
यह एक ऑनलाइन प्रक्रिया है जिसमें परिवार का मुखिया खुद अपने घर और परिवार की जानकारी भर सकता है, जिससे बाद में प्रगणक को काम आसान हो जाता है।
🖥️ ऐसे करें Self Enumeration – स्टेप बाय स्टेप गाइड
1️⃣ वेबसाइट खोलें
👉 https://se.census.gov.in�
State/UT में उत्तर प्रदेश चुनें
Captcha भरकर आगे बढ़ें
2️⃣ मोबाइल नंबर से Registration
परिवार के मुखिया (Head of Family) का नाम दर्ज करें
मोबाइल नंबर डालें
OTP से Verify करें
3️⃣ भाषा (Language) चुनें
हिंदी / English / अन्य 16 भाषाओं में से चुनें
अपनी सुविधा के अनुसार भाषा सेट करें
4️⃣ Address Details भरें
State, District, Village/City भरें
House Number डालें
मैप पर अपने घर को 📍 लाल मार्क करके लोकेशन टैग करें
5️⃣ घर और परिवार की जानकारी भरें
आपसे लगभग 33 सवाल पूछे जाएंगे, जैसे:
घर का प्रकार (पक्का/कच्चा)
बिजली, पानी, शौचालय
परिवार के सदस्य
संपत्ति (TV, मोबाइल, इंटरनेट आदि)
👉 किसी सवाल की जानकारी के लिए ‘i’ बटन पर क्लिक करें
6️⃣ Form Submit करें
सारी जानकारी ध्यान से चेक करें
Submit बटन दबाएँ
7️⃣ SE ID प्राप्त करें
आपको एक Self Enumeration ID (SE ID) मिलेगा
इसे सुरक्षित रखें
8️⃣ Verification (बहुत जरूरी)
जब जनगणना अधिकारी आपके घर आए
उन्हें सिर्फ SE ID दिखाना होगा
आपको दोबारा जानकारी नहीं देनी पड़ेगी
⚠️ जरूरी अपील
👉 जनगणना कार्य में लगे प्रगणक एवं कर्मचारियों का सम्मान करें और सहयोग दें