सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, 15 हजार रुपये से ज्यादा टूटी चांदी; जानें अगले हफ्ते

सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, 15 हजार रुपये से ज्यादा टूटी चांदी; जानें अगले हफ्ते

Gold Silver Price Crash: वैश्विक बाजार में स्थिरता आने और डॉलर मजबूत होने के कारण इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोना करीब 5 हजार रुपये और चांदी 15 हजार रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई है।

 

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत इस हफ्ते 5,097 रुपये घटकर 1,39,873 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। इससे पहले सोने का भाव 1,44,970 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

 

वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत भी गिरकर 1,28,124 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो पहले 1,32,793 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का भाव भी कम होकर 1,04,905 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है।

 

चांदी में 15 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट

 

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का भाव 15,432 रुपये घटकर 2,16,541 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। इससे पहले चांदी 2,31,973 रुपये प्रति किलो के स्तर पर थी।

 

इस सप्ताह चांदी का सबसे ऊंचा भाव 22 जून को शाम के सत्र में 2,37,801 रुपये प्रति किलो रहा, जबकि सबसे निचला स्तर 25 जून को सुबह के सत्र में 2,15,485 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया।

 

IBJA की ओर से सोने और चांदी के भाव दिन में दो बार जारी किए जाते हैं।

 

गिरावट की वजह क्या रही?

 

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनिश्चितता कम होने, डॉलर में मजबूती और अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर संकेतों के कारण निवेशकों ने सोने और चांदी में मुनाफावसूली शुरू कर दी।

 

वैश्विक बाजार में सोने का भाव 4,100 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 60 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गया है। पिछले एक महीने में सोने में करीब 10 प्रतिशत और चांदी में करीब 25 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है।

 

अगले हफ्ते सोने-चांदी का सपोर्ट और रेजिस्टेंस

 

मार्केट एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के अनुसार, पिछले सप्ताह सोने में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट रही और यह 1,44,162 के स्तर पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना कमजोर होकर करीब 4,088 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

 

चांदी में करीब 5 प्रतिशत की गिरावट रही और यह 2,21,404 के स्तर पर बंद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी करीब 55.62 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर तक पहुंच गई।

 

विशेषज्ञ के अनुसार अगले सप्ताह सोने का सपोर्ट स्तर 1,37,000 और 1,34,000 रुपये रह सकता है, जबकि रेजिस्टेंस 1,44,000 और 1,48,000 रुपये के आसपास है।

 

वहीं चांदी में 2,10,000 और 1,98,000 रुपये मजबूत सपोर्ट स्तर हो सकते हैं, जबकि 2,30,000 और 2,42,000 रुपये रेजिस्टेंस स्तर माने जा रहे हैं।

Leave a Comment