बिग ब्रेकिंग न्यूज: उत्तर प्रदेश के इस जिले में भीषण गर्मी के चलते कल से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू, बीएसए साहब का आदेश जारी
जनपद बांदा में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बांदा द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित सभी परिषदीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए 19 मई 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी कार्यालय ज्ञाप/आदेश में बताया गया है कि जिलाधिकारी बांदा के अनुमोदन एवं मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार जनपद में अत्यधिक गर्मी पड़ रही है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
बीएसए कार्यालय की ओर से कहा गया है कि परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छोटे बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं अन्य कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और आवश्यक शासकीय कार्य संपादित करेंगे।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में जनगणना 2026 एवं विभागीय कार्यों को देखते हुए कर्मचारियों की उपस्थिति आवश्यक रहेगी। यदि किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित कार्मिक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
आदेश की मुख्य बातें
- कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए अवकाश घोषित
- अवकाश की तिथि: 19 मई 2026
- भीषण गर्मी और लू के कारण लिया गया फैसला
- शिक्षक एवं कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे
- आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
