भीषण गर्मी के चलते इस राज्य में 27 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी गर्मियों की छुट्टियां
भीषण गर्मी के चलते इस राज्य में स्कूलों को बंद करने का आदेश आइए पढ़ते हैं पूरी खबर: ओडिशा में भीषण गर्मी की लहर को देखते हुए सरकार ने शुक्रवार को छात्रों के लिए गर्मियों की छुट्टियां पहले ही घोषित कर दी और 27 अप्रैल से राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा और भलाई को ध्यान में रखते हुए, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने स्कूल और जन शिक्षा (SME) विभाग द्वारा गर्मियों की छुट्टियों को पहले करने के लिए पेश किए गए प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। यानी भारत के ओडिशा राज्य में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों को बंद करने का फैसला वहां की सरकार द्वारा लिया गया है क्योंकि इस बार भारत में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही है इसलिए गर्मी को देखते हुए समर वेकेशन का ऐलान किया गया है!