अभद्र टिप्पणी करने वाले निलंबित शिक्षक पर मुकदमा दर्ज, पढ़िए सूचना
कंपोजिट विद्यालय गुलालसराय मरदह पर प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात शिक्षक आनंद प्रकाश यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया social media पर उत्तर प्रदेश सरकार UP Government के मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर अभद्र व अशोभनीय टिप्पणी के आरोप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA उपासना रानी वर्मा ने निलंबित कर दिया है।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने शिक्षक teacher द्वारा की गई टिप्पणी का कड़ा विरोध किया गया था। इस मामले में वादी विशाल कुमार साहनी की तहरीर पर गुरुवार को मरदह थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक teacher आनंद प्रकाश यादव पर प्राथमिकी दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें
शिक्षकों की गर्मियों की छुट्टी में लगा ग्रहण गर्मी की छुट्टियां में ड्यूटी करेंगे अध्यापक, देखें यह आर्डर
सुहेलदेव पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि आनंद प्रकाश यादव शिक्षक teacher होने के बावजूद जातिवादी मानसिकता से ग्रसित होकर अक्सर सरकार के विरूद्ध अनाप शनाप बयानबाजी करते रहते हैं, जिससे शिक्षकों Teacher की छवि धूमिल होने व उनके विद्यालय vidalaya में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य पर संकट उत्पन्न होने का अंदेशा है। नंद प्रकाश यादव प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष भी हैं। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी के गिरफ्तारी की भी मांग उठने लगी है। ऐसे में आने वाले समय में आनंद प्रकाश यादव की मुश्किलें आने वाले दिनों में और भी बढ़ने की प्रबल संभावना है।