97 स्कूलों के शिक्षकों का रोका गया वेतन, पढ़िए सूचना
प्रयागराज :_ जनपद के परिषदीय विद्यालयों vidyalaya में वर्तमान सत्र में अब तक 50676 छात्राओं का पंजीयन हो चुका है। पहली कक्षा से 8वीं कक्षा तक प्रवेश का क्रम सितंबर तक चलता रहेगा। यहां नामांकन कराने वाले विद्यार्थियों Students को कापी, किताब, बस्ता सहित अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। उसके बाद भी बहुत से स्कूल ऐसे हैं जहां दस नए विद्यार्थी भी प्रवेश लेने नहीं पहुंचे हैं। सिर्फ कोरांव विकासखंड में ऐसे 97 स्कूल school चिह्नित हुए हैं।
सभी स्कूलों school के प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज प्रधानाध्यापकों व अन्य स्टाफ को नामांकन में रुचि न लेने के आरोप में नोटिस notice देकर जवाब-तलब किया गया है। यहां के शिक्षकों teacher का मई महीने का वेतन vetan भी रोक दिया गया है। खंड शिक्षाधिकारी neoकी ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कक्षा एक व कक्षा छह में नए प्रवेश न होने का सीधा अर्थ है कि शिक्षकों ने रुचि नहीं ली। इनमें 20 कंपोजिट स्कूल, छह उच्च प्राथमिक और 71 प्राथमिक स्तर के विद्यालय हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी स्कूलों की सूची के अनुसार 11 ऐसे स्कूल हैं जहां कक्षा एक में एक भी नया पंजीयन नहीं हुआ। कक्षा छह में शून्य प्रवेश वाले स्कूलों की संख्या कोरांव विकासखंड में 92 है। अन्य विकासखंड में भी इस तरह के स्कूलों को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बीएसए अनिल कुमार का कहना है कि वर्ष 2024-25 में परिषदीय विद्यालयों में 35152 छात्राओं ने प्रवेश लिया था। वर्ष 2025-26 में यह संख्या 87429 हो गई थी। प्रयास है कि इस बार पंजीयन को रिकॉर्ड स्तर पर ले जाया जाए। जल्द ही डीबीटी DBT की राशि भी बच्चों के खातों में भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी। शासन स्तर से निर्देश है कि सभी अपने आसपास देख लें कि यदि कोई बच्चा किसी कारण से स्कूल न जा रहा हो तो उसकी समस्या का समाधान करते हुए स्कूलों में नामांकन कराया जाए। स्कूल school छोड़ चुके बच्चों को भी आपरेशन शारदा के तहत विद्यालयों से जोड़ा जा रहा है।