एक जुलाई से शुरू होगा स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण, पढ़िए सूचना
ज्ञानपुर।* जिले में स्कूल चलो अभियान School chalo abhiyan का पहला चरण खत्म हो चुका है। अब शिक्षा विभाग shiksha vibhag द्वितीय चरण की तैयारी में जुट गया है। एक से 15 जुलाई July तक चलने वाले अभियान में शिक्षक गांव-गांव जाकर अभिभावकों को प्रेरित करेंगे। पहले चरण में करीब 28 हजार बच्चों का नामांकन किया गया था। जिले में एक अप्रैल April से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हुई।
शासन के निर्देश थे कि शत-प्रतिशत बच्चों का पंजीकरण किया जाए। इसके लिए गांवों में स्कूल चलो अभियान school chalo abhiyan के तहत 150 से अधिक रैलियां निकाली गईं। 15 मई May से स्कूलों school में ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया गया है। अब स्कूल School खुलने के बाद स्कूल चलो अभियान के तहत दूसरे चरण की कवायद शुरू की जाएगी। ग्रीष्मावकाश 15 जून June को ही समाप्त हो जाएगा। 30 जून June तक स्कूलों school में सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। एक जुलाई July को विद्यालय में बच्चों के आने पर स्कूलों school में चहल-पहल बढ़ जाएगी।
उसी दौरान स्कूल चलो अभियान 1 से का दूसरा चरण शुरू होगा। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी BSA शिवम पांडेय ने बताया कि सभी बीईओ BEO को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एक से 15 जुलाई July तक रैली निकालकर अभिभावकों को जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि पहले चरण में स्कूल चलो अभियान School chalo abhiyan के दौरान करीब 28 हजार बच्चों का नवीन नामांकन किया गया था। दूसरे चरण में 20 हजार से अधिक बच्चों को नामांकन कराया जाएगा। पहले चरण में नामांकन कराने में जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है।