नए साल पर कोहरे से मिलेगी राहत, यूपी में बारिश बारिश होने की संभावना

नए साल पर कोहरे से मिलेगी राहत, यूपी में बारिश बारिश होने की संभावना

आगरा में पिछले दो दिनों से छाए घने कोहरे से नए साल पर लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 31 दिसंबर के बाद दिन में कोहरे का असर कम रहेगा और यह मुख्य रूप से तड़के सुबह व रात के समय ही देखने को मिलेगा। हालांकि आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में तापमान सामान्य रहा, लेकिन शाम होते-होते ठंड और गलन का असर बढ़ गया। कोहरे का असर यातायात पर भी साफ दिखाई दिया। बेंगलुरु से आगरा आने वाली एक फ्लाइट करीब आधे घंटे की देरी से पहुंची, जिससे आगे की उड़ानों का संचालन भी प्रभावित हुआ।

रेल यातायात भी कोहरे से प्रभावित रहा। रविवार रात घने कोहरे के कारण आगरा फोर्ट स्टेशन पर आने वाली लगभग 25 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। ऐसे में लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Comment