Winter vacation: भीषण ठंड के चलते उत्तर प्रदेश के इस जिले में 22 और 23 दिसम्बर को रहेगा अवकाश, आदेश जारी

Winter vacation: भीषण ठंड के चलते उत्तर प्रदेश के इस जिले में 22 और 23 दिसम्बर को रहेगा अवकाश, आदेश जारी

जनपद हापुड़ में अत्यधिक शीतलहर / कोहरे के कारण छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व स्वास्थ्य के दृष्टिगत जिलाधिकारी हापुड़ द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद में संचालित समस्त परिषदीय, राजकीय, माध्यमिक विद्यालय, सी०बी०एस०ई०/आई०सी०एस०ई० विद्यालय, संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में अद्यनरत् कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक के समस्त विद्यार्थियों का दिनाक 22-12-2025 से दिनाक 23-12-2025 तक का अवकाश घोषित किया जाता है। दिनाक 24-12-2025 से विद्यालय यथावत् संचालित होगें। उक्तावधि में विद्यालयों में कार्यरत समस्त शिक्षण एव शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालयों में उपस्थित रहेगें व विद्यालयों में संचालित योजनाओं, परीक्षाओं, पोर्टल पर ऑनलाइन कार्यों के साथ-साथ ऑन लाइन विद्यार्थियों की समस्याओं का निदान करेंगें।

उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।

हापुड़। उत्तर प्रदेश के इस जिले में कल और परसों दो दिन बन्द रहेंगे स्कूल आदेश जारी,कोहरे और ठंड के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। शनिवार को दोपहर से घना कोहरा छाया रहा और ठंड ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दीदिन में भी धुंध छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घने कोहरे को देखते हुए आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, डीएम ने 23 दिसंबर तक कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिए हैंं।

Leave a Comment