विद्यालय में घुसा पानी: घरों में पहुंचा यमुना का पानी, ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर कर रहे पलायन, प्रशासन अलर्ट

विद्यालय में घुसा पानी: घरों में पहुंचा यमुना का पानी, ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर कर रहे पलायन, प्रशासन अलर्ट

‎उरई में यमुना नदी में आई भीषण बाढ़ ने अब अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। नदी का पानी अब घरों में घुसने लगा है, जिससे जिले के करीब 20 गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं।

‎हालांकि, प्रशासन का दावा है कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए पूरी व्यवस्थाएं की गई हैं, लेकिन इसके बावजूद ग्रामीण अपने खाने-पीने का सामान लेकर ऊंचाई वाले स्थानों पर डेरा बना रहे हैं। कालपी तहसील से जुड़े करीब 20 गांवों में पानी घरों के अंदर तक घुस चुका है, जहां से लोगों को नावों के सहारे बाहर निकाला जा रहा है।

‎खाने-पीने की भी व्यवस्था की जा रही है

‎इसी तरह, रामपुर ब्लॉक के लगभग 10 गांवों में भी बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है, जिससे गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया है। ग्रामीण अपना कीमती सामान बचाने और उसे सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने में जुटे हुए हैं। प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए खाने-पीने की भी व्यवस्था की जा रही है।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join