Viral Video:- हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने पर शिक्षक गिरफ्तार वायरल वीडियो देखें
उत्तर प्रदेश के हरगांव थाना क्षेत्र के रानीखेत गांव में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां विद्यालय में पढ़ाते समय शिक्षक ने भगवान शिव को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।
शिक्षक अंबरीश ने छात्रों से कहा कि भगवान शिव शराब पीते हैं। यह सुनकर छात्र हैरान रह गए और उन्होंने घर जाकर अपने परिजनों को पूरी बात बताई।
बात फैलते ही परिजन बड़ी संख्या में स्कूल पहुंच गए और नाराजगी जताई। मामला बढ़ता देख लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शिक्षक अंबरीश को हिरासत में ले लिया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सीतापुर
⏩ एक बार फिर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का मामला आया सामने
⏩ पढ़ाई के दौरान शिक्षक ने भोलेनाथ पर की अभद्र टिप्पणी- छात्रों का आरोप
⏩ छात्रों ने घर पहुंचकर परिजनों को दी जानकारी
⏩ आक्रोशित ग्रामीणों ने सैकड़ों की संख्या में विद्यालय का किया घेराव
⏩ पुलिस में दी… pic.twitter.com/gGKI5ysWqV
— हिन्दी ख़बर | Hindi Khabar 🇮🇳 (@HindiKhabar) September 30, 2025








