Viral video:- 1.15 लाख की तनख्वाह लेने वाली प्रिंसिपल को ‘Education’ की स्पेलिंग नहीं? स्कूल का सच हाल जानकर चौंक जाएंगे

Viral video:- 1.15 लाख की तनख्वाह लेने वाली प्रिंसिपल को ‘Education’ की स्पेलिंग नहीं? स्कूल का सच हाल जानकर चौंक जाएंगे

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का आर्य कन्या इंटर कॉलेज. नाम बड़ा, हाल बेहाल.यहां की प्रिंसिपल माया कुमारी हर महीने करीब 1.15 लाख रुपये की तनख्वाह लेती हैं, लेकिन जनवरी, एजुकेशन और प्रिंसिपल जैसे शब्द उनके लिए सबसे कठिन सवाल बन जाते हैं. कैमरे पर बेसिक सवाल पूछे गए तो जवाब की जगह नाराज़गी मिली.स्कूल की बिल्डिंग जर्जर है. दीवारों में दरारें, छत गिरने को तैयार।

बच्चे जान हथेली पर रखकर पढ़ रहे हैं. कभी किताबों का बोझ, कभी हादसे का डर.साइंस की अध्यापिका से साइंस की स्पेलिंग पूछी गई तो मैडम कैमरे से ही नहीं, मौके से भी गायब हो गईं.मिड डे मील में खाने में कीड़े और दूध सिर्फ कागजों में. जांच के बाद रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी गई है. हर महीने लाखों खर्च हो रहे हैं, लेकिन न शिक्षा दिख रही है, न सुरक्षा, न पोषण. सवाल यही है कि अगर यही शिक्षा है, तो बच्चों का भविष्य किस भरोसे छोड़ा गया है।

वीडियो देखें 👇👇 

https://youtu.be/mfvEKjkm7iA?si=-qCT6F7BrUHXD9Wx

 

Leave a Comment