विद्यालय बंद/मर्ज/पेयर्ड करने के आदेश से प्रभावित वर्गों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के संबंध में

विद्यालय बंद/मर्ज/पेयर्ड करने के आदेश से प्रभावित वर्गों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के संबंध में

‎महोदय,

‎सूचना मिली है कि जनपद मैनपुरी में 943 विद्यालय चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से अभी तक 341 विद्यालयों को बंद करने या अन्य विद्यालयों में मर्ज अथवा पेयर करने के आदेश दिए गए हैं।

‎यह निर्णय हजारों बच्चों और उनके परिवारों को सीधा प्रभावित करेगा। इसलिए निम्न जानकारियां स्पष्ट रूप से तत्काल उपलब्ध कराई जाएं:-

‎1- इस आदेश से प्रभावित विद्यार्थियों का आय स्तर के आधार पर वर्गीकरण (निम्न आय वर्ग, मध्यम आय वर्ग, उच्च आय वर्ग)।

‎2- जातिगत वर्गीकरण अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के कितने विद्यार्थी प्रभावित होंगे, इसका स्पष्ट विवरण।

‎3- कुल प्रभावित बच्चों की संख्या तथा ग्रामवार और ब्लॉकवार सूची।

‎4- विद्यालय बंद होने के बाद वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था क्या प्रस्तावित की गई है, इसकी जानकारी।

‎5- क्या बच्चों के अभिभावकों से इस फैसले पर कोई लिखित सहमति या आपत्ति ली गई ? यदि ली गई तो उन दस्तावेजों की प्रतियाँ प्रदान की जाए।

‎6- जिन विद्यालयों को मर्ज किया गया है, उनके शिक्षकों, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों, रसोइयों एवं अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को किस विद्यालय में नियुक्त किया गया है, इसकी सूची उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

‎7- चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों में से कितने कर्मचारी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर तैनात किए गए हैं, उनकी भी सूची उपलब्ध कराई जाए।

‎यह सभी सूचनाएं जनहित में पारदर्शिता के लिए शीघ्र भेजी जाएं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join