UP Weather: बर्फीली हवाएं बनीं आफत, कानपुर समेत कई जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

UP Weather: बर्फीली हवाएं बनीं आफत, कानपुर समेत कई जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

UP Weather: यूपी में सर्दी कहर बरपा रही है। बर्फीली हवाओं के चलते गलन ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में शुष्क मौसम बना रहा। प्रदेश के कई स्थानों पर न्यूनतम दृश्यता शून्य तक दर्ज की गई। कानपुर 6.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जबकि बरेली की दोपहर 13 डिग्री के साथ सबसे सर्द दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार को घने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि दिन के तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है।

शुक्रवार रात को प्रदेश के कई शहर घने कोहरे के आगोश में रहे। कई जगह दृश्यता शून्य के करीब रही। इटावा में 6.8, बुलंदशहर में 7.0, अयोध्या में 7.5 और बाराबंकी में 8.0 डिग्री तापमान रहा। लखनऊ में अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। शाहजहांपुर प्रदेश में दूसरा ठंडा जिला रहा और यहां अधिकतम पारा 13.9 डिग्री दर्ज किया। वहीं, कोहरे के चलते बाइक सवार कानपुर के दो सीओडी कर्मियों की प्रयागराज में हादसे में मौत हो गई। मुरादाबाद में शनिवार तीसरा दिन कोल्ड डे रहा।

 

कानपुर में धूप तो खिली लेकिन बर्फीली हवाएं दिन भर चलती रहीं। शनिवार को दिन में भी ठिठुरन भरी सर्दी बनी रही। रात में कोहरा बेहद घना रहा। इसने 10 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे चकेरी व आसपास दृश्यता शून्य हो गई। तापमान शुक्रवार के मुकाबले 03.4 डिग्री सेल्सियस गिर कर 06.4 डिग्री पर पहुंच गया। यहां प्रदेश की सबसे सर्द रात रही। इटावा में 06.8, बुलंदशहर में 07.0, अयोध्या में 07.5 और बाराबंकी में 8.0 डिग्री तापमान रहा।

 

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को कोहरे व शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। आमतौर पर दिसंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी में कोहरा देखा जाता रहा है लेकिन इस सीजन अभी से कोहरा लगातार बना हुआ है। शुक्रवार-शनिवार की रात एयरफोर्स चकेरी स्टेशन पर दृश्यता शून्य रही। शेष शहर में दृश्यता 30 मीटर के नजदीक रही। पश्चिमी विक्षोभों की लगातार झड़ी लगी रहने से उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम बना हुआ है। विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी अधिक हो रही है।

 

सामान्य से 3.8 डिग्री कम रहा अधिकतम पारा

तेज धूप खिलने से अधिकतम पारा 17.5 से बढ़कर 18.9 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह भी सामान्य से 3.8 डिग्री कम है। नमी का प्रतिशत 97 तक पहुंच गया। न्यूनतम नमी का प्रतिशत भी 65 फीसदी तक हो गया। अभी भी तीन में से दो पश्चिमी विक्षोभ आने की तैयारी में हैं। इससे फिलहाल तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव तो हो सकता है लेकिन सर्दी से कोई खास राहत की उम्मीद नहीं है। कानपुर में इस सीजन कोल्ड डेज और कोहरा के दिवसों की संख्या अधिक होना तय है। दिसंबर माह में कोल्ड डेज की संख्या अधिक हो गई है।

 

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी और आसपास के इलाकों में रविवार को घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है। वहीं, बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतकरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाके में यलो अलर्ट जारी है।

UP के इस जिले में 23 दिसंबर तक 12वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद; ठंड-कोहरे को लेकर प्रशासन का फैसला

Leave a Comment