यूपी के दो जिलों में स्कूलों की छुट्टी, एक में आठवीं तो दूसरे जिले में 12वीं में 24 दिसम्बर तक बंद रखने का आदेश
इन जिलों में हुए अवकाश
अम्बेडकर, सिद्धार्थनगर, रायबरेली, मेरठ, हापुड़, फर्रुखाबाद , उन्नाव, सुल्तानपुर, अमेठी, संत कबीरनगर
यूपी में कई जिलों में शीतलहर चल रही है। पिछले एक सप्ताह से कड़ाके की सर्दी और कोहरे का प्रकोप जारी है। दो दिन पहले ही मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी कर चुका है। कड़ाके की ठंड के चलते 20 दिसंबर तक 15 जिलों में स्कूलों की छुट्टी बोली गई थी। अब दो जिलों के डीएम ने इस छुट्टी को बढ़ा दिया है। एक जिले में दो दिन और दूसरे में तीन की छुट्टी बोली गई है।
अंबेडकर नगर जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपद में संचालित सभी बोर्ड के कक्षा एक 12 के विद्यालयों को 24 दिसम्बर तक बंद रखने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 10 एवं 12 में प्रायोगिक परीक्षायें अपने पूर्व निर्धारित समय पर आयोजित होती रहेंगी। वहीं विद्यालय के समस्त शिक्षक कर्मचारी समय से विद्यालय में उपस्थित रहेंगें एवं विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने सभी विद्यालयों से आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने के लिए कहा है। वहीं दूसरी ओर मेरठ में डीएम ने आठवीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। डीएम के आदेश के अनुसार इंटर तक के स्कूलों को 23 तक बंद रखा जाएगा। इसके अलावा कई जिलों में स्कूलों के समय को बदल दिया गया।
कक्षा आठ तक के स्कूल 24 तक बंद
अमेठी सिटी। ठंड और घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए जिले में कक्षा आठ तक संचालित सभी विद्यालय 24 दिसंबर तक बंद रहेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने बताया कि आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा। परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य बोर्ड से संचालित स्कूलों में अवकाश लागू रहेगा।
अवकाश अवधि में शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय पहुंचकर यू-डायस, अनुदान उपयोग और निर्वाचन संबंधी कार्य पूरा करेंगे। जनपद स्तर के कार्यक्रम और ब्लाॅक संसाधन केंद्रों पर तय प्रशिक्षण पूर्व निर्धारित समयानुसार जारी रहेंगे। आदेश की अनदेखी करने वाले विद्यालयों पर कार्रवाई तय है।
कक्षा 01 से कक्षा 12 तक के समस्त विद्यालयों में दिनांक 22.12.2025 को अवकाश घोषित
बरेली और कानपुर में स्कूलों का समय बदला
बरेली डीएम के निर्देश पर जिले में अत्यधिक ठंड एवं घने कोहरे को देखते हुए बीएसए डॉ. विनीता ने कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों का समय परिवर्तन किया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भी मौसम की गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए और पाठ्यक्रम पूर्ण कराने और परीक्षाओं के कारण अब इन विद्यालयों का संचालन अग्रिम आदेशों तक परिवर्तित समय पर किया जाएगा। आदेश के अनुसार सभी संबंधित विद्यालय प्रातः 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित होंगे। बीएसए ने आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह कानपुर में भी डीएम ने नर्सरी से इंटर तक के स्कूलों का समय बदल दिया है। यहां 10 बजे से तीन बजे तक स्कूल खोले जाएंगे।
पहले इन 15 जिलों में बंद किए थे स्कूल
सर्दी को देखते हुए पहले 15 जिलों में डीएम ने छुट्टी की घोषणा की थी। इनमें संभल, कानपुर, कानपुर देहात, उरई, हरदोई, औरैया, अंबेडकरनगर, रामपुर, बरेली, गोंडा, शाहजहांपुर, पीलीभीत, जौनपुर, कासगंज और बदायूं शामिल हैं। इन सभी जिलों के डीएम ने 20 दिसंबर तक की छुट्टी की घोषणा की थी। इनमें कुछ जिलों में आठ तक और कुछ में 12वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया था। यहां फिलहाल सोमवार को स्कूल खोले जा सकते हैं।








