Up IAS transfer news:- यूपी में 19 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए अफसर
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 19 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ दी हैं। ये सभी अधिकारी अब तक सहायक कलेक्टर के पद पर अलग-अलग जिलों में कार्यरत थे। अब उन्हें ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।
यूपी में 19 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए अफसर
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 19 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ दी हैं। ये सभी अधिकारी अब तक सहायक कलेक्टर के पद पर अलग-अलग जिलों में कार्यरत थे। अब उन्हें ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।
नई तैनातियों की सूची इस प्रकार है।
नाम | पहले जिला | नया जिला |
---|---|---|
इशिता किशोर | जौनपुर | बरेली |
स्मृति मिश्रा | कन्नौज | बिजनौर |
स्वाति शर्मा | अयोध्या | आगरा |
शिशिर कुमार सिंह | गोरखपुर | अलीगढ़ |
वैशाली | सुल्तानपुर | कन्नौज |
गुंजिता अग्रवाल | लखनऊ | बाराबंकी |
नितिन सिंह | सीतापुर | वाराणसी |
अनुभव सिंह | प्रयागराज | कानपुर नगर |
श्री साई आश्रित शाखमुरी | वाराणसी | बदायूं |
नारायणी भाटिया | मेरठ | हरदोई |
महेंद्र सिंह | फर्रुखाबाद | मिर्जापुर |
चलुवराज आर | मुजफ्फरनगर | लखीमपुर खीरी |
काव्या सी | बाराबंकी | इटावा |
दीपक सिंघनवाल | झांसी | गाजियाबाद |
साहिल कुमार | अलीगढ़ | लखनऊ |
प्रतीक्षा सिंह | मेरठ | अम्बेडकर नगर |
धामिनी एम. दास | मुजफ्फरनगर | सीतापुर |
रिंकू सिंह राही | मथुरा | शाहजहांपुर |
भारती मीणा | प्रयागराज | (वहीं पर) ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट |
लापरवाही पर SDM अर्चना अग्निहोत्री निलंबित
फतेहपुर जिले की एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री को शासन ने लापरवाही के कारण निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई ग्राम बरमतपुर में हुई एक त्रुटिपूर्ण बेदखली की जांच के बाद की गई। आरोप है कि उन्होंने मौके का निरीक्षण नहीं किया और अपने कर्तव्यों को गंभीरता से नहीं निभाया। अब वह निलंबन की अवधि में राजस्व परिषद से संबद्ध रहेंगी और मामले की जांच लखनऊ कमिश्नर को सौंपी गई है।
यह भी पढ़े
DA Hike:केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब बड़ा हुआ 4% DA जुलाई से मिल सकता है देखें
UP Weather Update: यूपी में आज इन जिलों में होगी भारी बारिश, 40 जनपदों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी
Rojgar Mela:- नौकरी की तलाश खत्म! लगेगा बड़ा रोजगार मेला, घर बैठे करें रजिस्ट्रेशन और पाएं सीधी जॉब