यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शिक्षामित्रों को ₹18,000 और अनुदेशकों को ₹17,000 मानदेय, 1 मई से मिलेगा फायदा!
यूपी में शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया, जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। इस बैठक की अध्यक्षता Yogi Adityanath ने की।
बैठक में शिक्षामित्रों के मानदेय को बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने पर सहमति दी गई। वहीं, अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय भी बढ़ाया गया है। पहले उन्हें 9 हजार रुपये मिलते थे, जिसे अब सीधे 17 हजार रुपये कर दिया गया है। इस फैसले से प्रदेश के हजारों शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को सीधा फायदा मिलेगा।
सबसे अहम बात यह है कि यह बढ़ा हुआ मानदेय लागू होने की तारीख भी तय कर दी गई है। सरकार के फैसले के अनुसार, नया मानदेय 1 मई से दिया जाएगा। यानी मई महीने से ही कर्मचारियों को बढ़ी हुई रकम मिलने लगेगी।
लंबे समय से शिक्षामित्र और अनुदेशक मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। ऐसे में इस फैसले को उनके लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। अब उम्मीद की जा रही है कि इससे उनकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार जरूर आएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में शिक्षामित्रों का मानदेय 18 हजार रुपये और अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय नौ हजार रुपये से 17 हजार रुपये करने के प्रस्ताव को सहमति दे दी गई।
यह भी पढ़ें।
iGOT Karmayogi:- iGOT कर्मयोगी ऐप में OTP लॉगिन समस्या? ऐसे करें तुरंत ठीक
4 घंटे का कोर्स अनिवार्य, 3 AI कोर्स पर ‘AI दक्ष’ खिताब और कर्मयोगी बैज का मौका महानिदेशक
शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को ये बढ़ा हुआ मानदेय एक मई से दिया जाएगा।
👇 देखें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस